मुख्य ख़बरें

अमरुद के पत्तो से बनी चाय के जबरदस्त फायदे जानकर आप हो जायेंगे हैरान..

अमरूद भारत में मिलने वाला एक साधारण फल है। लगभग अधिकांश घरों या ग्रामीण इलाकों में इसके पेड़ मिल जाते हैं। कुछ पाश्चात्य विद्वानों का कहना है कि इसे अमेरिका से यहाँ पुर्तगीज लोगों द्वारा लाया गया है तथा साथ ही साथ यह भी कहते है कि अमरूद का पेड़ भारतवर्ष के कई स्थानों पर जंगलों में होता है। परंतु सच यह है कि जंगली आम, केला आदि के समान इसकी उपज अत्यन्त प्राचीन काल से हमारे यहाँ होती रही है तथा यह यहाँ का ही मूल फल है। कम ही लोगों को पता होगा कि अमरूद के साथ-साथ इसकी पत्तियां भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। खासकर डायबिटीज के रोगियों के लिए इसकी पत्तियां काफी फायदेमंद मानी जाती है। वहीं, इसकी पत्तियों से बनी चाय के भी अलग ही फायदे हैं। आइए जानते हैं इसे पीने के फायदे-

अमरूद के पत्तों की चाय पीने के फायदे –

इम्यूनिटी मजबूत होती है

अमरूद के पत्तों की चाय पीने से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से चाय का सेवन करने से कई तरह की गंभीर बीमारियों और संक्रमण से बचाव हो सकता है।

पाचन बेहतर होता है

अमरूद के पत्तों की चाय का सेवन पाचन स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद तत्व पाचन क्रिया में सुधार करते हैं। इसके सेवन से गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में अमरूद के पत्तों की चाय का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। इसके सेवन से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है

डायबिटीज के मरीजों के लिए अमरूद के पत्तों की चाय का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें कई तरह के एंजाइम्स होते हैं, जो पाचन के समय कार्बोहाइड्रेट को ग्लूकोज में बदल देते हैं। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है, जिससे मधुमेह में लाभ मिलता है।

वजन घटाने में मदद मिलती है

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो अमरूद के पत्तों की चाय का सेवन आपके लिए लाभकारी हो सकता है। इसमें कुछ बायोएक्टिव कंपाउंड्स होते हैं, जो शरीर में कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को रोकने में मदद करते हैं। इसके सेवन से शरीर में शुगर और कैलोरी की मात्रा नहीं बढ़ती है, जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

कैंसर का खतरा

अमरूद की पत्तियों में पाया जाने वाला लाइकोपिन एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो कैंसर के खतरे को कम करता है। खासकर ब्रेस्ट, प्रोस्टेट और मुंह के कैंसर का खतरा इसके सेवन से कम होता है।

गैस्ट्रिक समस्याएं

अमरूद के पत्तियों के चाय के सवन से गैस्ट्रिक समस्याएं भी दूर होती हैं। दरअसल, इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण पेट में बैक्टैरिया को बढ़ने नहीं देते, जिससे पेट की समस्याएं नहीं होती।

 

 

 

News36garh Reporter

Recent Posts

कुलगाम में 2 दिन से आतंकी मुठभेड़ जारी, 6 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लगातार दो दिनों से आतंकी और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी…

1 hour ago

सूरत में छह मंजिला इमारत ढही, 7 लोगों की मौत, 12 घंटे से बचाव अभियान जारी, मलबे में और लोगों के फसे होने की आशंका

गुजरात के सूरत शहर के पाल इलाके में शनिवार दोपहर छह मंजिला आवासीय इमारत ढह…

2 hours ago

बेबीलोन होटल में लड़की और रेल्वे ट्रैक पर मिला लड़के का शव, गर्ल फ्रेंड बॉय फ्रेंड के हत्या की आशंका

रायपुर में अंबिकापुर के रहने वाले एक लड़का और लड़की के शव अलग अलग स्थानों…

2 hours ago

आपसी सहयोग से स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर किया जा रहा है संचालित: मनोज महंत

पाली संवाददाता - मोहन वैष्णव उमरेली:- स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण स्तर पर…

5 hours ago

उद्योग मंत्री की विशेष पहल पर कोरबा के शासकीय स्कूलों के बच्चों को अब मध्यान्ह भोजन के साथ मिलेगा पौष्टिक नाश्ता भी

0 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को मिलेगी जल्द बड़ी सुविधा 0 पहले चरण…

5 hours ago

बलरामपुर पहुंचकर एसआईटी टीम ने शुरू की जांच..

संवाददाता विकास कुमार यादव बलरामपुर/बलरामपुर जिला मुख्यालय के नजदीक डूमरखी जंगल में बजरंग दल जिला…

5 hours ago