Home चर्चा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे जगदलपुर, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे जगदलपुर, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

3
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

​जगदलपुर। ​केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर पहुंचे। वे यहां ऐतिहासिक लालबाग मैदान पर आयोजित तीन दिवसीय संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। श्री शाह का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, जगदलपुर के महापौर संजय पांडे और अन्य जनप्रतिनिधियों ने केंद्रीय गृहमंत्री श्री शाह का स्वागत किया। इस दौरान कमिश्नर डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here