Home चर्चा में GLD स्कूल, खैरताल में फेयरवेल पार्टी के दौरान वाहनों पर स्टंटबाजी करने...

GLD स्कूल, खैरताल में फेयरवेल पार्टी के दौरान वाहनों पर स्टंटबाजी करने के मामले में पुलिस द्वारा की गई सख्त कार्यवाही

2
0
जांजगीर-चांपा संवाददाता – राजेंद्र प्रसाद जायसवाल
 वाहन चालकों के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए 2800- 2800/₹ का समन शुल्क लिया गया
पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि इस प्रकार के खतरनाक स्टंट से बचें तथा यातायात नियमों का पालन करें।
 मामले का विवरण घटना दिनांक 04.02.26 की है, जब फेयरवेल कार्यक्रम के दौरान कार एवं स्कॉर्पियो वाहन की बोनट/छत पर युवकों द्वारा बैठकर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
 मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन चालकों को पकड़ा एवं समझाइश दी गई तथा मोटरयान अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए 2800- 2800/₹ का समन शुल्क लिया गया।
 उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश सेंडे, थाना प्रभारी नवागढ़ एवं थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here