Home कोंडागांव कोंडागांव | कोंडागांव एसपी पंकज चंद्रा की नई पहल : ACCU के...

कोंडागांव | कोंडागांव एसपी पंकज चंद्रा की नई पहल : ACCU के प्रधान आरक्षक अजय बघेल को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित….

3
0
कोण्डागांव संवाददाता – विनीत पिल्लई
कोंडागांव पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा इन दिनों विभिन्न नवाचारों के माध्यम से अपनी टीम का मनोबल बढ़ाने और उन्हें प्रोत्साहित करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में जिला कोंडागांव की एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट (ACCU) में पदस्थ प्रधान आरक्षक अजय बघेल को उत्कृष्ट कार्य के लिए आज पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साइबर अपराधों की रोकथाम और आम जनता को त्वरित न्याय दिलाने में उनकी सक्रिय और प्रभावी भूमिका को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया।
दरअसल प्रधान आरक्षक अजय बघेल पिछले कुछ समय से साइबर सेल की में लगातार सराहनीय कार्य कर रहे हैं। अवैध गांजा एवं शराब तस्करी, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल और सोशल मीडिया से जुड़े अपराध जैसे कई मामलों का सफलतापूर्वक निराकरण करते हुए पीड़ितों को राहत दिलाई है। उनकी तकनीकी समझ, सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण कई संदिग्धों की पहचान कर कार्रवाई संभव हो पाई। अपनी जिम्मेदार और अनुशासित कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले अजय बघेल आम नागरिकों को साइबर जागरूकता के प्रति भी प्रेरित करते रहते हैं। समय-समय पर वे लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपायों की जानकारी देकर जनजागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिलेवासियों ने भी उम्मीद जताई कि वे आगे भी इसी निष्ठा और ईमानदारी के साथ सेवा करते हुए कोंडागांव पुलिस का नाम रोशन करते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here