Home कोंडागांव गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों मिला...

गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों मिला सम्मान

5
0
कोंडागांव संवाददाता विनीत पिल्लई
संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम में कोंडागांव के कलाकारों ने वाद्य यंत्रों की मनमोहक प्रस्तुति से मोहा सबका मनवाद्य यंत्रों के प्रदर्शन और आंचलिक साहित्य में कोंडागांव जिला प्रथमकोंडागांव, 09 फरवरी 2026 जनजातीय संस्कृतियों और परंपराओं से सजे संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम का भव्य समापन आज केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और परंपराओं का मनोहारी प्रदर्शन विभिन्न जिलों से आए कलाकारों द्वारा किया गया। कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम कलेपाल के रजऊ मंडावी और उनके साथियों वाद्य यंत्रों के प्रदर्शन और आंचलिक साहित्य प्रदर्शन में श्री उत्तम नाईक प्रथम स्थान प्राप्त किया।
समापन कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कलाकारों को चेक और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।शासन द्वारा जनजातीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन हेतु आयोजित बस्तर पंडुम में रजऊ मंडावी और उनके साथियों ने बस्तर की पारंपरिक वाद्य यंत्रों मांदर, कोटोडका, मोहिर, निशान, ढोल सहित लगभग 19 वाद्य यंत्र से मनमोहक प्रस्तुति दी। छत्तीसगढ़ शासन की यह आयोजन न केवल विलुप्त होती लोककलाओं, नृत्य, गीत और संगीत को संरक्षित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है, बल्कि युवा पीढ़ी को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का भी सशक्त प्रयास है। इस मंच के माध्यम से युवाओं में अपनी परंपराओं के प्रति गर्व की भावना विकसित हो रही है। इन अमूल्य सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजना और विरासत पीढ़ी दर पीढ़ी आगे में यह महत्वपूर्ण पहल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here