Home कोंडागांव जमीन विवाद को लेकर हुये खुनी संघर्षप्राण घातक हमला करने वाले दो...

जमीन विवाद को लेकर हुये खुनी संघर्षप्राण घातक हमला करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

31
0
कोंडागांव संवाददाता विनीत पिल्लई
केशकाल पुलिस ने आरोपीगण को भेजा जेल थाना केशकाल के ग्राम गारका में दिनांक 06.02.2026 प्रार्थिया थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसके पति प्रदीप सिन्हा अपने घर बाडी में मजदूर लगाकर फेसिंग के लिए तार खुटा लगा रहे थे उसी समय गांव के पडोस के रहने वाले सुन्दर लाल सिन्हा, किशुन सिन्हा आये और हमारे जमीन में क्यो फेसिंग के लिए तार खुटा लगा रहे हो कहकर एक राय होकर मॉ बहन की अश्लील गन्दी गन्दी गाली गलौच कर आज तुम्हे जान से मार देगें कहकर सुन्दर लाल सिन्हा इसके पति प्रदीप सिन्हा के दोनो पैर को जमकर पकडा था तथा आरोपी किशुन सिन्हा के द्वारा लोहे के सब्बल से जान से मारने की नियत से इसके पति के सिर में प्राण घातक हमला कर चोट पहुंचाया है। जिससे प्रार्थिया की पति प्रदीप सिन्हा को सिर में चोट लगकर घायल होने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केशकाल लायें जहां उसकी बेहत्तर उपचार के लिए रायपुर रिफर किया गया था।
प्रार्थिया के रिपोर्ट पर धारा 109, 296, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है।प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा के निर्देश पर नवनियुक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव कपील चन्द्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस केशकाल अरूण नेताम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी केशकाल विकास बघेल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कंवल सिंह शोरी थाना केशकाल द्वारा त्वरित कार्यवाही कर विवेचना के दौरान आरोपीगण सुन्दर लाल सिंहा पिता स्व. कचरू राम सिन्हा जाति कलार उम्र 60 वर्ष, एवं किशून सिंहा पिता स्व. कचरू राम सिन्हा उम्र 58 वर्ष दोनों निवासी गारका थाना केशकाल जिला कोण्डागाव को तलब कर पूछताछ किया गया जो घटना कारित करना स्वीकार करने से आज दिनाँक 09.02.2026 के क्रमशः 13.20, 13.30 बजे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक विकास बघेल, उपनिरीक्षक कंवल सिंह शोरी, सहायक उपनिरीक्षक हेमंत देवांगन, प्रधान आरक्षक संजय बिसेन, ईश्वर नेताम, मप्रआर. माधुरी रावटे, आरक्षक लिलेश्वर ध्रुव, जितेन्द्र माहला, अमित मण्डावी, अरूण यादव, का विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here