कृष्णा दास/कोरबा न्यूज़ 36गढ़ –
छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिला प्रशासन कोरबा एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम 10 फरवरी 2026 (मंगलवार) को फुटबॉल ग्राउंड, सीएसईबी पूर्व, कोरबा में संपन्न होगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9:00 बजे से होगी। प्रातः 10:30 बजे अतिथियों का आगमन होगा, जबकि प्रातः 11:00 बजे मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नव-दंपत्तियों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री लखन लाल देवांगन, मंत्री, वाणिज्य, उद्योग, श्रम एवं आबकारी विभाग, छत्तीसगढ़ शासन उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती ज्योत्स्ना चरणदास महंत, सांसद, कोरबा लोकसभा द्वारा की जाएगी।
इसके अलावा क्षेत्र के विधायकगण, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी समारोह में शामिल होकर नव-विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देंगे।
जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग ने नागरिकों, परिजनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर नव-दंपत्तियों का उत्साहवर्धन करें।









