Home चर्चा में यहां नहीं चलता बस्तर पुलिस का कानून!

यहां नहीं चलता बस्तर पुलिस का कानून!

85
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

= जगदलपुर के नए बस स्टैंड में अव्यवस्था हावी =
जगदलपुर। पुलिस महकमा शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने और नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता पैदा करने कई तरह के जतन करता है, मगर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के नए बस स्टैंड पर पुलिस के सारे जतन धरे रह जाते हैं। सारे आम इसका उल्लंघन हो रहा है। इस अंतर्राज्यीय बस स्टैंड पर चौबीसों घंटे बसों की आवाजाही लगी रहती है।. यहां बसें और अन्य दोपहिया एवं चारपहिया वाहन बेतरतीबी से खड़े रहते हैं। बसों के कंडक्टर और उनके पाले हुए लठैत यात्रियों से दुर्व्यवहार करते हैं। बस अड्डे को बदइंतजामी का अड्डा बना दिया गया है।
जगदलपुर बस स्टैंड उड़ीसा, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना राज्य की ओर बसें आती जाती हैं। अक्सर देखा जाता है कि इन बसों को निर्धारित जगह पर खड़ी न कर सामने प्रांगण में खड़ी कर दी जाती हैं। कौन सी बस कहां जाने वाली है, इसका पता यात्रियों को नहीं चल पाता।बसें खड़ी करने के स्थान पर स्कूटर और अन्य दोपहिया वाहन खड़े रहते हैं। अक्सर यात्री अपने गंतव्य की ओर जाने वाले यात्री टिकट लेकर ट्रेवल एजेंट के दफ्तर में पूछताछ करते रहते हैं कि बस कहां खड़ी है? बसें आकर गंतव्य के लिए रवाना हो जाती हैं और यात्री देखते रह जाते हैं। हालांकि नगर निगम और पुलिस विभाग ने बस स्टैंड में व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने अपने कर्मी तैनात कर रखे हैं। मगर ये कर्मी बस कंपनियों से चाय पानी का खर्चा लेकर अपनी आंखों में पट्टी बांध लेते हैं। कुछ वर्ष पूर्व ही बस स्टैंड पर पुलिस चौकी खोली गई थी, लेकि अब वह भी बस औपचारिकता निभा रही है। बस के एजेंट ड्राइवर और मालिक से मिलने वाली सौगात के चलते कर्मचारी अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेते हैं। बस ड्राइवर और कंडक्टर अपने पाले हुए लठैतों के साथ सवारियों से बदतमीजी कर उन्हें जबरदस्ती अपनी बस में बिठाने की कोशिश करते अक्सर नजर आते हैं। कभी कभी यात्रियों के मना करने पर वे उनसे मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर पुलिस प्रशासन एकदम सहायता देने मुस्तैद होने का दावा करती है, किंतु रोज सुबह हो या रात्रि अक्सर संभ्रांत परिवार इन बस ड्राइवर और उनके लठैत से परेशान रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here