महाआरती सर्व समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत… अधिवक्ता चितरंजय पटेल
श्री सिद्ध हनुमान मंदिर शक्ति की १४३ महाआरती में यातायात पुलिस निरीक्षक पंडित योगेश नारायण शर्मा ने हनुमान परिवार के नाम सामने से सदस्यों के साथ ५१ दीपों की महाआरती हनुमान लला को समर्पित किया तो वहीं संध्या वैष्णव, आंचल देवांगन, प्रेमलता जायसवाल, अंजू देवांगन के साथ नारी शक्तियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया।
आज पंडित योगेश नारायण शर्मा ने श्री सिद्ध हनुमान परिवार के महाआरती की तारीफ ए काबिल बताते हुए कहा कि मैं महाआरती में शामिल होकर अपने को सौभाग्यशाली मानता हूं तथा हनुमान मंदिर परिवार के सुखद भविष्य की कामना करता हूं तो वहीं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि महाआरती के सर्व समाज के लिए धार्मिक प्रेरणास्त्रोत बन रहा है।

इस अवसर पर पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का श्रृंगार पूजन के साथ आरती संपन्न कराया तो वहीं कोंडके मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा फोटोग्राफी_ अमित तंबोली ने किया तथा सुबह का श्रृंगार– साहस अग्रवाल तथा शाम का श्रृंगार_ धीरज गबेल के द्वारा कराया गया एवं प्रसाद व्यवस्था_ यातायात थाना शक्ति एवं अमित तंबोली, पप्पू खर्रा के साथ ही प्रकाश चंद्र अग्रवाल ट्रॉली, हिमांशु भूमि साहू, यांश सिंह सिदार के द्वारा चढ़ाया गया। आज सिंदूर अभिषेक– रामगोपाल देवांगन, सावित्री यादव,अविनाश माया ठाकुर परिवार के द्वारा कराया गया तो सुंदर कांड पाठ–अमन डालमिया, आदित्य अग्रवाल, गितेश कुमार पांडेय,यश देवांगन, एकांश बरेठ, क्षमा कसेर, शिवांश कसेर यश मरावी माया ठाकुर के द्वारा कराया गया। श्रीमती माया ठाकुर ने जन्मदिन पर दीप प्रज्वलित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

विदित हो कि हनुमान जी की महाआरती का हमारे हनुमान यू ट्यूब चैनल ने लाइव प्रसारण किया जा रहा है जिसका दर्शन लाभ श्रद्धालु जन कर सकते हैं।









