Home मुख्य ख़बरें बशीरहाट में तृणमूल पार्षद के घर बमबाजी, इलाके में दहशत

बशीरहाट में तृणमूल पार्षद के घर बमबाजी, इलाके में दहशत

24
0

पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट में मंगलवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई. बशीरहाट म्युनिसिपैलिटी के वार्ड नंबर 8 से तृणमूल कांग्रेस के पार्षद असित मजूमदार के घर पर बम फेंके जाने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना रात करीब 9:15 बजे की है, जब बदमाशों ने उनके घर के पिछले गेट को निशाना बनाकर बम फेंका. बम धमाके की तेज आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट में मंगलवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई. म्युनिसिपैलिटी के वार्ड नंबर 8 से तृणमूल कांग्रेस के पार्षद असित मजूमदार के घर पर बम फेंके जाने से इलाके में हड़कंप मच गया.

हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी. वहीं, बशीरहाट के विधायक सप्तर्षि बनर्जी ने घटना को विपक्ष की साजिश करार दिया है.

तृणमूल पार्षद असित मजूमदार बशीरहाट की राजनीति में एक जाना-पहचाना नाम हैं. वे लंबे समय से राजनीति से जुड़े हुए हैं. उनकी पत्नी कृष्णा मजूमदार बशीरहाट म्युनिसिपैलिटी की मेयर रह चुकी हैं. घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए असित मजूमदार ने कहा, मैं और मेरी पत्नी पिछले 42 साल से इस वार्ड की राजनीति से जुड़े हैं. मेरी राजनीतिक जिंदगी में पहली बार ऐसा हुआ है।

करीब दो सप्ताह पहले पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के दक्षिण-पश्चिमी इलाके सारखेरबाजार में तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी समर्थकों के बीच झड़प हुई थी. विवाद स्थानीय क्लब में तेज आवाज में माइक चलाने को लेकर शुरू हुआ था. भाजपा का आरोप था कि TMC के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के मंच में आग लगा दी। इसी मंच पर त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने दिन में जनसभा को संबोधित किया था. घटना के बाद आग बुझाने के लिए एक दमकल गाड़ी मौके पर भेजी गई थी.

बशीरहाट के विधायक सप्तर्षि बनर्जी ने घटना को विपक्ष की साज़िश करार दिया है. उन्होंने कहा, यह बशीरहाट को अशांत करने की साजिश है. विपक्ष डर का माहौल बनाना चाहता है. हमने पुलिस से निष्पक्ष जांच करने और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की है. फिलहाल पुलिस घटनास्थल से सबूत जुटा रही है और CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है। पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here