Home चर्चा में जिला चिकित्सालय में सहायक नोडल अधिकारी ने की महिला कर्मियों से गाली...

जिला चिकित्सालय में सहायक नोडल अधिकारी ने की महिला कर्मियों से गाली गलौज

56
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

= जांच कमेटी का गठन महज औपचारिकता =
= पीड़ित कर्मचारियों ने लगाई सीएमएचओ से गुहार=
जगदलपुर। महारानी जिला चिकित्सालय जगदलपुर में बड़ा बवाल हो गया है। आरोप है कि शराब के नशे में विभाग के एक सहायक नोडल अधिकारी द्वारा जिला चिकित्सालय के नेत्र विभाग में शराब पीकर महिला सुरक्षा गार्ड एवं महिला लैब कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार एवं गाली-गलौज की जाती है। इसे लेकर कर्मचारियों का आक्रोश फट पड़ा है। कर्मचारियों ने मामले की शिकायत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से की गई है।
जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि शराब के नशे में धुत्त नेत्र विभाग के सहायक नोडल अधिकारी फिरोज खान द्वारा 9 दिसंबर 2025 की रात 9.40 बजे महारानी अस्पताल परिसर नेत्र विभाग एवं पैथेलॉजी लैब के सामने महिला गार्ड के साथ-साथ रात्रिकालीन ड्यूटी कर रहीं महिला लैब कर्मचारियों को भी अपने सहायक नोडल अधिकारी होने का रौब जमाते अशोभनीय गंदी गंदी गालियां दी गईं एवं अभद्र व्यवहार किया गया। फिरोज खान को गार्ड कर्मचारियों द्वारा बहुत समझाया गया कि आप नशे में हैं, आप यहां से चले जाइये, किन्तु उन महिला गार्ड कर्मियों से भी गाली-गलौज की गई। पत्र में कहा गया है कि सहायक नोडल अधिकारी का यह कृत्य अशोभनीय है किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का शराब सेवन कर ड्यूटी में आना शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाना छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 (1) (एक) (दो) (तीन) 1.11.111 का स्पष्ट उल्लंघन है, एवं शासकीय नियमों का उल्लंघन तथा शराब पीकर आना महिला गार्ड कर्मचारियों एवं महिला लैब कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करना शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाना घोर अनैतिकता, लापरवाही, मनमानी एवं स्वेच्छाचारिता को दर्शाता है जो उचित नहीं है। इस कृत्य की जांच के लिए कमेटी बनाई गई थी मगर जांच के नाम पर मात्र औपचारिकता निभाते हुए खानापूर्ति कर दी गई। जांच कमेटी गठित होने के लगभग 2 माह बाद संबंधित कर्मचारी पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। महिला गार्ड कमचारियों के द्वारा सिविल सर्जन महारानी अस्पताल के समक्ष भी शिकायत पत्र प्रस्तुत किया गया। इससे प्रतीत होता है कि फिरोज खान को उचच अधिकारियों द्वारा बचाने का प्रयास किया जा रहा है। नेत्र सहायक नोडल अधिकारी का वीडियो भी वायरल हो चुका है। लैब स्टॉफ एवं सुरक्षा गार्ड स्टॉफ की नीता मायन, भुनेश्वरी साहू, सुमित्रा बघेल, हेमा ध्रुव आदि महिला कर्मचारियों ने सहायक नोडल अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here