बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
बकावंड। विकासखंड में स्वास्थ्य का सुशासन लाने अच्छी पहल हो रही है। दो दिन पूर्व ही दुर्घटना में घायल हुए एक व्यक्ति को टिटनेस इंजेक्शन न मिलने का मामला सामने आया था। इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए बकावंड के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश मरकाम ने बकावंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीन सभी स्वास्थ्य केंद्रों में जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करवा दी है।
ज्ञात हो कि करपावंड क्षेत्र में एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। घायल को तत्काल करपावंड स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।. मगर वहां टिटनेस का इंजेक्शन नहीं था। बाहर मेडिकल स्टोर से इंजेक्शन मंगवाना पड़ा।. जब यह बात बीएमओ डॉ. हरीश मरकाम के संज्ञान में आई, तो उन्होंने बिना समय जाया किए तत्काल इंजेक्शन और अन्य जरूरी दवाएं उपलब्ध करा दी।हालांकि टिटनेस के इंजेक्शन की कीमत बहुत कम है, उसे कोई भी खरीद सकता है। बीएमओ डॉ. हरीश मरकाम ने मामले को गंभीरता से लेकर इस इंजेक्शन और अन्य कुछ दवाई की उपलब्धता निश्चित करने तत्काल कदम उठाए है। उन्होंने इस प्रतिनिधि को बताया कि हम लगातार पूरे विकासखंड में चिकित्सा व्यवस्था बेहतर करने प्रयास करते रहते हैं। छोटी छोटी घटनाओं से हमें व्यवस्था को और भी बेहतर बनाने की सीख मिलती है। हम आम लोगों को सरकारी चिकित्सा सुविधाओं और योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाने तत्पर रहते हैं। विकासखंड के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में टिटनेस इंजेक्शन सहित सभी जरूरी दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। ताकि ऐसी घटना की पुनरावृति नहीं हो। डॉ. हरीश मरकाम ने कहा कि एक चिकित्सक होने के नाते वे सभी लोगों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने प्रतिबद्ध हैं।









