खिलेश साहू/धमतरी-
छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज जिला धमतरी द्वारा आयोजित वार्षिक अधिवेशन में प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसको लेकर समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है
अधिवेशन धमतरी ब्लॉक के सोरम मंडल के ग्राम सोरम में दिनांक 01.03.20260दिन रविवार को होना है। समाज की एकता, संगठन विस्तार, शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में जिले भर से समाज के प्रतिनिधि एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के आगमन से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ेगी और समाज को नई दिशा मिलेगी। शिक्षा मंत्री को आमंत्रण देने राजू यादव राजनीतिक प्रकोष्ठ,श्री भगत यादव उपाध्यक्ष छ. ग.झेरिया यादव समाज, रंजीत यादव प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जीतेन्द्र यादव ब्लॉक अध्यक्ष धमतरी,नरेश यादव उपाध्यक्ष, केदार यादव ब्लॉक सचिव,लक्ष्मी नारायण यादव मंडल अध्यक्ष सोरम,हुमन यादव उपस्थित रहे।









