Home चर्चा में आखिर बस स्टैंड में चल ही गया कानून का डंडा

आखिर बस स्टैंड में चल ही गया कानून का डंडा

2
0

-खबर पर पुलिस ने लिए संज्ञान, जप्त की गई दर्जनों मोटर साईकिलें =

-ड्राइवर-कंडक्टरों और व्यापारियों को समझाईश =

अर्जुन झा/जगदलपुर। ‘यहां नहीं चलता पुलिस का कानून’ शीर्षक से हमने खबर प्रसारित की और तुरंत पुलिस का डंडा चल गया।पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए जगदलपुर के बस स्टैंड पर बेतरतीब खड़े दर्जनों मोटर साईकिलों को जप्त कर लिया और बस ड्राइवरों, कंडक्टरों एवं व्यापारियों को बसें करीने से खड़ी करने तथा दुकाने व्यवस्थित तरीके से लगाने की समझाईश दी।

हमारे द्वारा प्रकाशित खबर ‘यहां नहीं चलता बस्तर पुलिस प्रशासन का कानून’ का बड़ा असर हुआ है। खबर पर संज्ञान लेते हुए बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने अपनी टीम के साथ बस स्टैंड पहुंच कर बेतरतीब खड़ी दर्जनों मोटर साईकिलों को जप्त कर लिया। इस कार्रवाई के तुरंत बोधघाट थाना प्रभारी श्री राठौर ने बस स्टैंड स्थित ट्रेवल्स एजेंसियों कर्मचारियों, बस चालकों, कंडक्टरों, व्यापारियों और बस स्टैंड पुलिस चौकी स्टाफ की बैठक लेकर असमाजित तत्वों को दूर रखने, शांति व्यवस्था मजबूत करने की सलाह दी। बस स्टैंड परिसर में नित्य कार्य करने वाले कर्मचारी और फल ,चाय और अन्य विक्रेताओं को अवैध पार्किंग करने से बचने की सलाह और समझाइश दी गई। विदित हो कि कुछ समय से बस स्टैंड पर कई प्रकार की शिकायतें सामने आ रही थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here