मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
थाना मगरलोड पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक रिनॉल्ट ट्रायबर कार (क्रमांक CG-05-AQ-0938) के माध्यम से ग्राम बोरसी की ओर अवैध देशी शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने शराब भट्ठी रोड, गौठान के पास ग्राम बोरसी में घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। गवाहों की उपस्थिति में तलाशी लेने पर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई।
इतनी हुई जब्ती
तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के पास से बिना वैध दस्तावेज के देशी शराब पाई गई। मौके पर पुलिस ने—
- 310 पौवा देशी प्लेन शराब (कीमत 24,800 रुपये)
- 396 पौवा देशी मसाला शराब (कीमत 47,520 रुपये)
- 01 रिनॉल्ट ट्रायबर कार (कीमत 5,00,000 रुपये)
कुल 706 पौवा देशी शराब एवं वाहन सहित 5,72,320 रुपये की संपत्ति जब्त की गई।
आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
मामले में थाना मगरलोड में अपराध क्रमांक 29/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
- केशव दास सोनवानी (24 वर्ष), निवासी डांडेसरा, हाल निवासी दुधवारा थाना मगरलोड
- दुर्गेश सोनवानी (25 वर्ष), निवासी डांडेसरा, हाल निवासी दुधवारा थाना मगरलोड
- ललित महानंद (24 वर्ष), निवासी चारभाठा, थाना मगरलोड, जिला धमतरी
आरोपी ललित महानंद का आपराधिक रिकॉर्ड
ललित महानंद के विरुद्ध थाना मगरलोड में पूर्व से चार आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें आबकारी एक्ट, मारपीट, लूट, शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराएं शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी गंभीर अपराधों में संलिप्त रहा है और उसकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
जीरो टॉलरेंस नीति
धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।









