सरगुजा संवाददाता – अजय गौतम
शासकीय बहुउद्देशीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
अम्बिकापुर ।
शहर के प्रतिष्ठित एवं 112 वर्ष पूर्ण कर चुके प्राचीनतम विद्यालय शासकीय बहुउद्देशीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय अंबिकापुर में 11 फरवरी 2026 को वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया l सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने मंच पर इन्द्रधनुष के रंगों की छटा बिखेरी l मुख्य अतिथि अभिमन्यु गुप्ता (अध्यक्ष SMDC ) , विकास पाण्डेय जी (सचिव SMDC ), रूपेश दुबे , संजीव वर्मा , सुश्री बबली नेताम, श्रीमती सीमा कश्यप की उपस्थिति से स्कूल गौरवांवित हुआ l इस अवसर पर अभिवावक और छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे l मुख्य अतिथि के आगमन पर छात्राओं द्वारा तिलक एवं पुष्प वर्षा करते हुए अतिथियों का अभिवादन किया गया l दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ l इस के बाद स्वागत नृत्य प्रस्तुत किये गए।

तदुपरांत शैलेन्द्र सिंह सेंगर (उप प्राचार्य ) द्वारा अतिथियों का स्वागत किया और विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कियाl जिस में शैक्षणिक एव सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों में विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया । छात्र छात्राओं ने समूह नृत्य में विभिन्न संस्कृति से जुड़े नृत्य के माध्यम से विविधता में एकता का संदेश देते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शैक्षणिक एवं सह-पाठयक्रमी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों एवं शिक्षकों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपने अभिवादन में मुख्य अतिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा प्रदर्शित नैतिक मूल्यों, आदर्शो तथा समसामयिक विषयों की सराहना की। उन्होंने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम और सह-पाठ्यक्रमी उपलब्धियों के लिए विद्यालय परिवार को बधाई दी l और इस विद्यालय से पढ़े हुए भूतपूर्व छात्र आज विभिन्न उच्च पदों पर देश-विदेश में अपनी सेवायें दे रहे हैं यह उदाहरण प्रस्तुत कर छात्रों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा दी l

अंत में प्राचार्य श्री एडवर्ड टोप्पो द्वारा अतिथियों ,प्रतिभागियों शिक्षिकों एव अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार प्रदर्शन किया गया l कार्यक्रम के सफल संचालन में कार्यक्रम प्रभारी प्रकाश कुमार एक्का, मंच संचालन सुश्री चेतना पाठक, नवनीत त्रिपाठी, श्रीमती रश्मि नंदे, श्रीमती गीता बंजारे,श्रीमती सपना कर, श्रीमती ममता शुक्ला, श्रीमती प्रीति मिश्रा, सुश्री अराधना टोप्पो, श्रीमती रूही कश्यप, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति में श्रीमती कुसुम गुप्ता,श्रीमती क्षमा शर्मा ,श्रीमती शशि ठाकुर, श्रीमती सीमा कश्यप, खेल गतिविधियों में श्री विकास सिंह, श्री रमेश राय,श्री फलेंद्र साहू, श्री संतोष साहू,श्री राजेश अम्बष्ट, श्री अनिल विश्वकर्मा,श्री रिजवान खान, एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं का योगदान रहा l कार्यक्रम की समाप्ति अतिथियों को स्मृति चिन्हि भेंट कर किया गया l









