Home चर्चा में बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: सीआरपीएफ 50वीं बटालियन ने दो...

बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: सीआरपीएफ 50वीं बटालियन ने दो स्मारक बुलडोज़र से किए ध्वस्त

5
0

संवाददाता – अभिमान एमल

बस्तर। जिले में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में डब्बाकोन्टा इलाके के पिड़मेल गांव में नक्सलियों द्वारा बनाए गए दो स्मारकों को सीआरपीएफ की 50वीं बटालियन के जवानों ने ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई कमांडेंट प्रेमजीत कुमार के निर्देश पर की गई।

जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने इन स्मारकों को अपने संगठन के आधार स्तम्भ और प्रचार के प्रतीक के रूप में स्थापित किया था। सुरक्षाबलों ने अभियान चलाकर पहले क्षेत्र में सर्चिंग की और स्थिति का आकलन करने के बाद बुलडोज़र की सहायता से दोनों स्मारकों को पूरी तरह जमींदोज कर दिया।

अधिकारियों के मुताबिक, नक्सली संगठन इन स्मारकों के जरिए स्थानीय लोगों पर मनोवैज्ञानिक प्रभाव बनाने और अपनी विचारधारा को बढ़ावा देने का प्रयास करते हैं। ऐसे प्रतीकों को हटाना नक्सली प्रभाव को समाप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कमांडेंट प्रेमजीत कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों और उनके प्रतीकों के लिए कोई स्थान नहीं है। सुरक्षाबलों ने कहा है कि बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here