Home चर्चा में नगरनार शाखा अंतर्गत लेंम्पस के पदाधिकारी अधिकारी व कर्मचारियों का सहकारी प्रशिक्षण...

नगरनार शाखा अंतर्गत लेंम्पस के पदाधिकारी अधिकारी व कर्मचारियों का सहकारी प्रशिक्षण संपन्न

1
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

जगदलपुर । छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ मर्यादित जगदलपुर द्वारा इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड इफको के सहयोग से आदिवासी सदस्य सहकारी शिक्षा योजना अंतर्गत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा नगरनार अंतर्गत आने वाली चार लेम्पस क्रमशः नगरनार, माड़पाल, बम्हनी व बाबू सेमरा के पदाधिकारी अधिकारी कर्मचारियों का समिति सेवक वर्ग दिनांक 13.2.2026 को लेम्पस बाबू सेमरा में संपन्न किया गया। लेम्पस के पदाधिकारी अधिकारी एवं कर्मचारियों को सहकारिता के अर्थ , महत्व, सिद्धांत के साथ-साथ सहकारी मूल्य का विस्तार से प्रशिक्षण प्रदान करते हुए उपनियम अधिनियम लेखा संधारण एवं किसानों के बीच लेम्पस की भूमिका पर विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुए सहकार से समृद्ध अंतर्गत भारत सरकार द्वारा किए जा रहे हैं

54 पहल पर ज्ञान करवाते हुए नई सहकारी नीति 2025 की भी जानकारी प्रदान की गई । प्रशिक्षण वर्ग के समापन अवसर पर इफको के क्षेत्रीय अधिकारी श्री शिव शंकर मिश्रा एवं सहायक श्री वैभव पांडे द्वारा मृदा संरक्षण हेतु चलाए जा रहे कार्यक्रमों का विस्तार से जानकारी देते हुए खेती किसानी हेतु ईफको द्वारा तैयार उत्पाद की भी जानकारी प्रदान की गई प्रशिक्षण के अंत में श्री जयराम नाग प्राधिकृत अधिकारी लेम्पस माड़पाल द्वारा प्रशिक्षण को महत्वपूर्ण मानते हुए भविष्य में लेम्पस के माध्यम से आश्रित ग्रामों में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने हेतु निवेदन किया गया । प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने में बाबू सेमरा के लेम्पस प्रबंधक श्री संपत सिंह एवं कर्मचारियों के साथ-साथ राज्य सहकारी संघ के रोमांचल पाणिग्राही का भी विशेष सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here