Home चर्चा में हाई कोर्ट बार प्रेसिडेंट बने एडवोकेट रजनीश बघेल…

हाई कोर्ट बार प्रेसिडेंट बने एडवोकेट रजनीश बघेल…

2
0
 जुझारू नेतृत्व में अधिवक्ता हित को लेकर जगी उम्मीद… अधिवक्ता चितरंजय 
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु रजनीश सिंह बघेल, उपाध्यक्ष (वरिष्ठ) पद हेतु गौतम खेत्रपाल, उपाध्यक्ष (महिला) पद हेतु माण्डवी भारद्वाज, सचिव पद हेतु अनिल त्रिपाठी, सह सचिव पद हेतु विजय कुमार साहू, सह सचिव (महिला) पद हेतु आस्था शुक्ला, कोषाध्यक्ष पद हेतु हर आशा पूरन सिंह भाटिया, क्रीडा एवं सांस्कृतिक सचिव (वरिष्ठ) पद हेतु अमन पाण्डेय, क्रीडा एवं सांस्कृतिक सचिव (महिला) पद हेतु प्रज्ञा पाण्डेय, ग्रंथालय सचिव पद हेतु राहुल कुमार मिश्रा के साथ  कार्यकारिणी सदस्य पद हेतु अभिषेक पाण्डेय, आशुतोष मिश्रा, शरद मिश्रा, त्रिवेणी शंकर साहू, उज्जवल चौबे, लक्ष्मीन कश्यप, दीप्ति तिवारी ने जीत हासिल किया। विदित हो कि सभी निर्वाचित पदाधिकरियों का कार्यकाल 2026 से 2028 सत्र के लिए किया गया है।
इस चुनाव में प्रत्याशियों की अधिक संख्या की उपस्थिति से चुनावी परिणाम को लेकर मतदान के बाद कश_मकश की स्थिति नजर आ रही थी जो दिनभर के मतगणना के बाद रात 9 बजे रजनीश सिंह बघेल एवं अन्य पदाधिकारियों की जीत की घोषणा के बाद के बाद तस्वीर साफ नजर आया कि आम वकीलों ने इस बार बिना किसी दबाव एवं प्रलोभन के  जुझारू एवं मिलनसार प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करते हुए साबित कर दिया कि इस बार संघर्षशील एवं जुझारू व्यक्तित्व के हाथ में उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ की बागडोर सौंपने अधिवक्तागण अपना मन पहले से ही बना लिए थे और लगभग सभी पदों में मिलनसार एवं व्यवहार कुशल, संघर्षशील प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान हुआ है।
इस चुनाव परिणाम पर अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के  जिला अध्यक्ष शक्ति चितरंजय पटेल अधिवक्ता ने कहा कि निश्चित रुप से संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी रजनीश सिंह बघेल के नेतृत्व में  उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ आम अधिवक्ताओं के हित में   आवाज बुलंद करेगा साथ ही उम्मीद जगी है कि आने वाले समय में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लेकर गंभीरता से प्रयास होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here