Home चर्चा में सड़क पर पसरा रहा सन्नाटा, कार में मिला युवक का शव

सड़क पर पसरा रहा सन्नाटा, कार में मिला युवक का शव

9
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

= बालोद का निवासी था मृतक शोभाराम देहारी =
जगदलपुर। नगर के इंदिरा स्टेडियम के पीछे स्थित सड़क पर सन्नाटा पसरा रहा और फिर अचानक ब्रेंजा कार में युवक का शव नजर आया। पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बालोद निवासी शोभाराम देहारी के रूप में हुई है।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की मृत्यु संभवतः देर रात हृदयाघात से हुई प्रतीत हो रही है। हालांकि, वास्तविक कारणों का खुलासा चिकित्सकीय परीक्षण और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। सूत्रों के मुताबिक मृतक मूलतः बालोद का निवासी था और वर्तमान में वृंदावन कॉलोनी में रह रहा था। वह नियानार स्थित छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कारपोरेशन के कार्यालय में एसडीओ के पद पर कार्यरत बताया जा रहा है। मृतक की पहचान शोभाराम देहारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन स्थल पर पहुंच गए, जिससे वातावरण भावुक हो उठा।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देर रात युवक को किसी से ऊंचे स्वर में मोबाइल पर बातचीत करते सुना गया था। इसके बाद क्या हुआ, इसे लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। बहरहाल बोधघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here