Home चर्चा में जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026: स्थानीय कलाकारों व छात्र-छात्राओं...

जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026: स्थानीय कलाकारों व छात्र-छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुतियाँ

1
0

जांजगीर-चांपा संवाददाता – राजेंद्र प्रसाद जायसवाल

जांजगीर-चांपा 12 फरवरी 2026/ तीन दिवसीय जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला का आयोजन जिले के हाईस्कूल मैदान में भव्य रूप से किया जा रहा है। महोत्सव के सांस्कृतिक सत्र में स्थानीय लोक कलाकारों तथा विभिन्न विद्यालयों व महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी। कार्यक्रम के दौरान शास्त्रीय नृत्य, लोकनृत्य, लोकगीत एवं छत्तीसगढ़ी पारंपरिक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोहा, साथ ही पूरा परिसर उत्साह और उल्लास से गूंज उठा। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले कलाकारों, स्कूली विद्यार्थियों व प्रतिभागियों को अतिथियों ने सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here