Home चर्चा में जीपीएम में कांग्रेस समर्थित भारत बंद मरवाही गौरेला में रहा सफल

जीपीएम में कांग्रेस समर्थित भारत बंद मरवाही गौरेला में रहा सफल

0
0

दीपक कश्यप/गौरेला–पेंड्रा–

मरवाही जीपीएम जिले में जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानु के नाइट्रिट्व में गुरुवार, 12 फरवरी 2026 को आयोजित भारत बंद पूरी तरह सफल रहा। देश की 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने विभिन्न किसान संगठनों के सहयोग से यह भारत बंद आहूत किया था, जिसे कांग्रेस पार्टी ने ने समर्थन दिया था जिले के मरवाही एवं गौरेला ब्लॉक में बंद का व्यापक असर देखने को मिला। सुबह से ही बाजार, निजी प्रतिष्ठान एवं कई व्यावसायिक गतिविधियाँ बंद रहीं। बंद के दौरान कहीं से भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली, जिससे बंद शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों के साथ मिलकर बंद को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। नेताओं ने बताया कि यह बंद श्रमिकों और किसानों के अधिकारों की रक्षा, महंगाई, बेरोजगारी तथा जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने के उद्देश्य से किया गया था।

कांग्रेस जिला पदाधिकारियों ने बंद में सहयोग देने वाले सभी संगठनों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में मजबूती से खड़ा होकर संदेश दिया है।

बंद सफल कराने में मरवाही ब्लाक अध्यक्ष दया वाकरे गौरेला ब्लाक अध्यक्ष बलबीर सिंह गुलाब राज कामता बाबा गुप्ता अफ़सर ख़ान मनीष दुबे श्रीकांत मिश्रा हेमनाथ सुलेंद्र मंडल अध्यक्ष अमित सोनी अमित पाठक विक्रांत रोहणी विनय चौबे सुनील गुप्ता मनोज वीरेंद्र बघेल सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान था ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here