बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
जगदलपुर:-भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल छत्तीसगढ़ संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा में प्रदेश नेतृत्व द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें पार्टी के सक्रिय, अनुभवी एवं संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता पंकज आचार्य को भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल संभाग प्रभारी नियुक्त किया गया है।

पंकज लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने पूर्व में नगर मंत्री भाजपा युवा मोर्चा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य युवा मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया प्रभारी, जिला कार्यालय मंत्री भाजपा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आईटी सेल एवं संगठन के विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ सतत संवाद और संगठनात्मक अनुभव के चलते उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वर्तमान समय में आईटी सेल सबसे प्रभावी माध्यम बन चुका है। ऐसे में पंकज आचार्य की नियुक्ति से भाजपा की विचारधारा, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं संगठनात्मक गतिविधियों को आम जनता तक तेजी और प्रभाव के साथ पहुंचाने में मजबूती मिलेगी। उन्होंने आईटी सेल में महत्वपूर्ण कार्य किया है।
अपनी नियुक्ति पर पंकज ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी की सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और जनहितैषी योजनाओं को आईटी सेल के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
पंकज आचार्य ने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय , आईटी सेल सयोंजक, जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय एवं समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर संगठन को आईटी सेल पर और अधिक मजबूत करेंगे।
इस नियुक्ति को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। सभी ने पंकज आचार्य को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में भाजपा आईटी सेल छत्तीसगढ़ संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।









