आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग/खमतराई ग्राम में अपनी नेकदिली और सेवा भाव के लिए पहचाने जाने वाले साहू परिवार ने एक बार फिर मानवता की अनुपम उदाहरण पेश की है, खमतराई (आरंग) के साहू परिवार ने अपनी दिवंगत माता स्वर्गीय जीरा बाई साहू को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए किसी भव्य दिखावे के बजाय स्कूल के मासूम बच्चों की सेवा को चुना।

दिवंगत जीरा बाई का बच्चों के प्रति विशेष लगाव और स्नेह था, उनकी इसी ममतामयी भावना का सम्मान करते हुए, साहू परिवार ने शासकीय हाई, पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला खमतराई के विद्यार्थियों के लिए संपूर्ण ‘न्योता भोज’ का आयोजन किया। तथा बच्चों ने बड़े चाव से खीर पूड़ी भजिया लड्डू दाल चावल सब्जी पापड़ का आनंद लिया एवं सर्वधर्म प्रार्थना भी की।
संकुल प्राचार्य टिकेश्वरी चंद्राकर एवं संकुल समन्वयक हरीश दीवान तथा शिक्षक गण नर्सिंग दास मानिकपुरी,तारकेश्वर डडसेना, पुनेश्वर साहू हेमा बंजारे,भूषण जलक्षत्रि,अरविंद वैष्णव, घनश्याम साहू आदि ने दिवंगत माता को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए साहू परिवार के इस कार्य की सराहना की।

साहू परिवार के सदस्यों ने बताया कि माता जी हमेशा कहती थीं कि बच्चों की सेवा ही ईश्वर की सेवा है। इस अवसर पर पारिवारिक गण मन्नू लाल साहू, आजूराम साहू, सनत साहू, छगनलाल साहू, दिलहरण साहू, रेखा साहू, सुमति साहू, देवकुमारी साहू, मालती साहू, अनीता साहू ,गीतेश्वरी साहू, निर्मला साहू, सुनीता साहू, मीना साहू ,प्रवीण कुमार, देवेंद्र कुमार, हितेश कुमार एवं डिगेश, कोमल, बहूरराम, गोपी ,अमन, कुणाल ,काव्यांश,पलक,अवि आदि की उपस्थिति रही।









