Home चर्चा में पीटीएस की बॉउंड्रीवॉल का दायरा बढ़ाना जनहित में नहीं: राजेश चौधरी

पीटीएस की बॉउंड्रीवॉल का दायरा बढ़ाना जनहित में नहीं: राजेश चौधरी

2
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी और वार्डवासियों ने बाउंड्रीवॉल मौजूदा हद में रखने सौंपा ज्ञापन 

जगदलपुर। नगर पालिक निगम जगदलपुर के नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने कहा है कि भगत सिंह वार्ड क्रमांक 6 में लालबाग स्थित पीटीएस की बाउंड्री वॉल बनाने से बगल से गई पुरानी नाली की सफाई कराने में परेशानी होगी। इसे लेकर पीटीएस के अधिकारियों से बाउंड्रीवॉल नाली से लगभग 4 फीट दूर बनाने का आग्रह किया गया था, परंतु पीटीएस के अधिकारी उक्त परेशानी को नजर अंदाज करके जबरन बाउंड्री वॉल बनाने की बात कर रहे हैं।

दायरा बढ़ा कर बॉउंड्रीवॉल बनाए जाने से वार्डवासियों को भविष्य में नाली सफाई को लेकर काफी परेशानी होगी। नवनिर्मित आईजी कार्यालय का आउटलेट भी इस नाली से जाता है और पीटीएस का पानी भी इसी नाले से बहता है। बावजूद इसके पीटीएस के अधिकारी द्वारा नाली से सटाकर बाउंड्री वॉल बनाने की बात कही जा रही है जिसे लेकर वार्ड वासियों द्वारा आयुक्त नगर पालिक निगम को आवेदन दिया तथा वार्डवासियों ने नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी के नेतृत्व में बस्तर आईजी. सुंदरराज पी. को भी समस्या को लेकर आवेदन दिया गयस। जिस पर आईजी ने संबंधित विभाग से बात करके समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया है। वार्ड के निवासियों द्वारा अवगत कराया गया कि नाली की जहां समस्या है उस लाइन में शहीद उपेंद्र साहू का भी मकान आता है और उनके परिवार इस लाइन में रहते हैं। आईजी एवं आयुक्त नगर निगम के आश्वासन के बाद वार्डवासी संतुष्ट हुए एवं जल्द समस्या का निदान करने का आग्रह किया। इस दौरान राजेश चौधरी नेता प्रतिपक्ष नगर निगम जगदलपुर, सिविल लाइन वार्ड से संध्या महंती, मदर टेरेसा वार्ड के पार्षद शुभम यदु, वरिष्ठ कांग्रेसी आभास महंती, संतलाल साहू, गीता, सीमा साहू, भाग्यश्री, तरुण साहू, महेश मिश्रा, कैकेयी साहू, राज देवांगन, कमल साहू, शाहिद एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here