Home खेल टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से रौंदा,...

टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से रौंदा, ईशान किशन बने जीत के हीरो

56
0

 टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 55वें मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया है। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस हाईवोल्टेज मैच में भारत ने ईशान किशन की अर्धशतकीय पारी की मदद से 7 विकेट पर 175 रन बनाए थे। जवाब में 176 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी पाकिस्तानी टीम 17वें ओवर की अंतिम गेंद पर 114 रन पर ढेर हो गई। इस तरह भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना शानदार रिकॉर्ड बरकरार रखते हुए जीत हासिल की।

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस हाईवोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया की शुरुआत थोड़ी लड़खड़ाई, लेकिन ईशान किशन ने तूफानी पारी खेलकर टीम को संभाल लिया। पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए, लेकिन तिलक वर्मा और ईशान किशन ने दूसरी विकेट के लिए 87 रनों की शानदार साझेदारी कर पारी को मजबूती दी।

ईशान किशन ने महज 40 गेंदों में 77 रन की धुआंधार पारी खेली। वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 और शिवम दुबे ने 27 रन जोड़े। पाकिस्तान के लिए सैम अयूब ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके।

176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने पहले ही ओवर में साहिबजादा फरहान का विकेट खो दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए सैम अयूब ने 6, सलमान आगा ने 4 और बाबर आजम ने 5 रन ही बनाए। टीम जल्दी ही 13 रन पर 3 विकेट खोकर दबाव में आ गई। बाबर आजम के आउट होने के बाद पांचवें विकेट तक टीम ने सिर्फ 34 रन जोड़े। उस्मान खान और शादाब खान ने 39 रन की साझेदारी की, जिसमें उस्मान ने 34 गेंदों में 44 रन बनाए, जबकि शादाब ने 15 गेंदों में 14 रन का योगदान दिया। इसके अलावा पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं पहुँच पाया।

इस मैच में अपनी धुआंधार पारी के दम पर भारतीय सलामी बल्लेबाज ईशान किशन को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला। ईशान ने मात्र 40 गेंदों में 77 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 10 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के लगाए। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने टीम इंडिया को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here