Home चर्चा में कमिश्नर ने किया अस्पताल का निरीक्षण

कमिश्नर ने किया अस्पताल का निरीक्षण

1
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

जगदलपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानगुर में 16 फरवरी को अस्पताल के निरीक्षण के साथ बस्तर संभाग कमिश्नर डोमन सिंह नानगूर की मीटिंग में पहुंचकर कार्यों की समीक्षा की।
कमिश्नर ने आयुष्मान कार्ड शत प्रति शत बनाने, जीवन दीप के उपयोग हेतु हर महीना मीटिंग करने एवं फंड का अस्पताल उपयोग व साफ सफाई में उपयोग करने, संस्थागत प्रसव में रेफर कम करने के निर्देश दिए। उन्होंने मोतियाबिंद, निक्षय मित्र की प्रगति की जानकारी ली।

फील्ड के सीएचओ, एएनएम, डीएडीए की जानकारी ली। 2.0 का प्रशिक्षण दिया गया जिसमें समस्त गर्भवती महिलाओं का आधार लिंक के साथ आयुष्मान भारत आईडी बनाने, टीकाकरण, आरसीएच आईडी समस्त फीमेल कर्मचारियों के बनाने के बारे में जानकारी दी गई। आधारकार्ड से पुराने एएनसी वेरीफाई क़र समस्त एएनसी को आरसीएच 2.0 इंट्री करने
टीकाकरण मे यू-यूआईवीई ओपन कर इंट्री करने बाबत जानकारी दी गई। आज की मीटिंग एवं निरीक्षण में बीएमओ डॉ. राधेश्याम भंवर ने समस्त फील्ड स्टॉफ की कार्य की जानकारी दी। इस दौरान नानगुर के तसीलदार, नायब तसीलदार आदि उपस्थिति थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here