Home कोरबा दर्री जोन में बनेंगे 28 आंगनबाड़ी भवन, वहीं बस स्टाप व सामुदायिक...

दर्री जोन में बनेंगे 28 आंगनबाड़ी भवन, वहीं बस स्टाप व सामुदायिक भवन जनसेवा में हुये समर्पित, जोन को मिली 03 करोड रू. के विकास कार्यो की सौगात

1
0
उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य व महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रमों में 03 करोड़ रू. के विभिन्न विकास कार्यो का उनके हाथों किया गया भूमिपूजन व लोकार्पण 
कोरबा 16 फरवरी 2026 – नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र में निरंतर रूप से जारी विकास यात्रा की अगली कड़ी में आज दर्री जोन के अंतर्गत विभिन्न वार्डो में 03 करोड रूपये के विविध विकास कार्यो की सौगात प्राप्त हुई। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित विविध कार्यक्रमों में इन सभी विकास कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण किया गया, इसके तहत दर्री जोन में 28 नवीन आंगनबाड़ी भवन बनाए जाएंगे, वहीं आज नवनिर्मित सामुदायिक भवन व बस स्टाप को भी जनसेवा में समर्पित किया गया, वहीं बाउण्ड्रीवाल, मंच निर्माण व सामुदायिक भवन मरम्मत कार्य हेतु भी भूमिपूजन किया गया।
नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा दर्री जोन के अंतर्गत विभिन्न वार्डो में 02 करोड़ 64 लाख रूपये की लागत से 28 नवीन आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण कराया जाएगा, जहॉं पर हमारे नौनिहालों को पठन, पाठन, खेलकूद व पोष्टिक आहार जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, इसके साथ ही दर्री जोन के वार्ड क्र. 59 अंतर्गत नवधा पण्डाल के पास बाउण्ड्रीवाल मंच निर्माण एवं सामुदायिक भवन मरम्मत का कार्य 15 लाख रूपये की लागत से किया जाएगा, आज इनका भूमिपूजन उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के करकमलों से सम्पन्न किया गया। इसी प्रकार निगम द्वारा वार्ड क्र. 59 दर्रीखार में एन.टी.पी.सी. सीएसआर मद के अंतर्गत 09 लाख रूपये की लागत से बस स्टाप यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया है, वहीं वार्ड क्र. 58 कबीर भवन के पीछे साडा कालोनी दर्री में सामुदायिक भवन निर्माण का कार्य 10 लाख रूपये की लागत से पूर्ण किया गया है, आज इस मौके पर उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने उक्त दोनों नवनिर्मित विकास कार्यो को फीता काटकर व लोकार्पण पट्टिका का अनावरण कर जनताजनार्दन की सेवा में समर्पित किया।
भ्रष्टाचार मुक्त शासन प्रशासन दिया हमारी सरकार ने 
 इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवंागन ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में विगत दो वर्षो में हमारी सरकार ने प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त शासन प्रशासन के हम सबके सपने को पूरा किया  है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों का तेजी से विकास होने के साथ-साथ गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा व समाज के सभी वर्ग के लोगों के लिए दर्जनों कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर योजनाओं का लाभ लोगों को पहुंचाया गया है। उन्होने कहा कि डॉ.रमन सिंह 15 वर्ष तक प्रदेश् के मुख्यमंत्री रहे, उन पर कभी केाई भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे, उन्होने पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य किया तथा हमारे छत्तीसगढ़ राज्य को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया था, वहीं अब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार बनने के बाद फिर से प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से बढ़ रहा है। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि हमारी सरकार जो कहती है, वह निश्चित रूप से करती भी है, हम खोखले वादे नहीं करते। उन्होने कहा कि जहॉं तक कोरबा के विकास का प्रश्न है तो कोरबा के सर्वांगीण विकास में कोई अवरोध कभी भी नहीं आने दिया जाएगा।
हमने बनाया है, हम ही सवारेंगे 
 इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य को पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया था, और अब उसे संवारने, आगे बढ़ाने एवं देश के विकसित राज्यों के समकक्ष ला खड़ा करने का काम हम सबका है, उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सतत मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय प्रदेश को संवारने का लगातार कार्य कर रहे हैं, तो वहीं कोरबा के विकास के लिए नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव व उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का लगातार मार्गदर्शन व आशीर्वाद हमें प्राप्त हो रहा है। उन्होने कहा कि उद्योग मंत्री श्री देवांगन जब नगर निगम कोरबा के महापौर थे, तो उन्होने कोरबा…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here