बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना
भैरमगढ़: सरकारी नियमों की उड़ रही धज्जियां, ऊंचे दामों पर बिक रही विदेशी शराब
निर्धारित मूल्य से 50-100.रुपये ज्यादा ले रहे सेल्समैन, आबकारी विभाग मौन
भैरमगढ़/बीजापुर:
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ क्षेत्र में संचालित सरकारी विदेशी शराब दुकान में इन दिनों खुलेआम लूट मची हुई है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि शराब दुकान के कर्मचारी प्रत्येक बोतल पर प्रिंट रेट (MRP) से 50से 100रुपये तक अतिरिक्त वसूली कर रहे हैं।
अवैध वसूली का खेल:
जानकारी के अनुसार, भैरमगढ़ स्थित विदेशी शराब दुकान में पहुंचने वाले ग्राहकों से सेल्समैन सीधे तौर पर ज्यादा पैसे मांगते हैं। विरोध करने पर स्टॉक खत्म होने या ऊपर तक पैसे देने की बात कहकर ग्राहकों को चुप करा दिया जाता है। उपभोक्ताओं का कहना है कि यह खेल लंबे समय से चल रहा है, लेकिन अब तक विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
नियमों की अनदेखी:
शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी हालत में निर्धारित मूल्य से अधिक पर शराब नहीं बेची जा सकती। इसके बावजूद भैरमगढ़ में शराब की बोतलों पर अंकित मूल्य को दरकिनार कर मनमानी कीमतों पर बिक्री की जा रही है।
क्या है अधिकारियों का कहना?
इस संबंध में जब स्थानीय लोगों ने शिकायत की, तो अक्सर ‘जांच’ का आश्वासन देकर मामला शांत करा दिया जाता है।









