रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
रमतला में टाइटंस कप का हुआ उद्घाटन
खेल में खिलाड़ी भावना अत्यंत आवश्यक होती है, जो सच्चे अर्थों में खिलाड़ी होता है वह खिलाड़ी भावना का आदर करता है, खिलाड़ी भावना से आशय अच्छा व्यवहार, समानता और निष्पक्षता है, और एक दूसरे की सहायता करना सामान्य जीवन में भी खिलाड़ी भावना बनी रहे तो समाज में अनेक बुराइयों का अंत हो जाएगा, यह बातें बिलासपुर से लगे ग्राम रमतला में सिद्ध मुनि बाबा टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता टाइटंस कप के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने व्यक्त किया, श्री श्रीवास ने कहा कि रमतला जैसे ग्रामीण अंचल में इतना भव्य आयोजन खुशी का बात है, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री सुरेंद्र पांडे भाजपा नेता, अमित प्रजापति राहुल कौशिक, पंडित जितेंद्र शर्मा जीतू थे, अध्यक्षता ग्राम के सरपंच राजकुमार कोरी किया आयोजन समिति के विकास पांडे सूरज दुबे जीतू चौहान, नेहा कोरी, योगेश कोरी अंकित यादव और अन्य सदस्यों के द्वारा श्री त्रिलोक श्रीवास एवं अन्य अतिथियां का भव्य आतिशबाजी पुष्पहार से स्वागत किया गया, इस अवसर पर क्रिकेट खिलाड़ी एवं ग्राम सहित आसपास क्षेत्र के सैकड़ो लोग उपस्थित थे ll










