Home चर्चा में पुलिस सैलरी पैकेज अंतर्गत राशि एक करोड़ रुपए का वितरण

पुलिस सैलरी पैकेज अंतर्गत राशि एक करोड़ रुपए का वितरण

2
0
सुकमा संवाददाता – अभिमान एमल
 जिला सुकमा में पदस्थ डीएसएफ आरक्षक क्रमांक 2113 रामेश्वर नेगी, रक्षित केंद्र सुकमा का दिनांक 10-05-2025 के रात 9:00 बजे, पुलिस लाइन सुकमा से गृह निवास छिंदगढ़ स्कूटी गाड़ी में जाते समय पिकअप वाहन द्वारा ठोकर मारने से एक्सीडेंट हो गया।
 डीएसएफ आरक्षक रामेश्वर नेगी को गंभीर चोट लगने से उनके परिजन द्वारा उन्हें तत्काल घायल अवस्था में जिला अस्पताल सुकमा भर्ती कराया गया।
 जिला अस्पताल सुकमा में इलाज के दौरान दिनांक 10-05-2025 को रात 11:00 बजे घायल डीएसएफ आरक्षक की मृत्यु हो गई।
 छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भारतीय स्टेट बैंक से पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को राहत देने के उद्देश्य से पुलिस सैलरी पैकेज योजना प्रारंभ की गई है, जिसके अंतर्गत विभिन्न घटनाओं में पुलिस कर्मियों को बीमा कर आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाता है।
 पुलिस सैलरी पैकेज अंतर्गत स्व. रामेश्वर नेगी के परिजनों से संपर्क करते हुए एक्सीडेंट का प्रकरण तैयार कर भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से बीमा कंपनी को प्रकरण प्रेषित किया गया।
पुलिस सैलरी पैकेज अंतर्गत एक्सीडेंट अथवा आकस्मिक मृत्यु के समय आश्रितों को राशि रुपये 1.00 करोड़ रुपये का बीमा प्रावधानित है।
 आज दिनांक 16-02-2026 को स्व. रामेश्वर नेगी की पत्नी श्रीमती सुनीता नेगी को श्री किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक, जिला सुकमा, श्री अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला सुकमा एवं श्री प्रवीण झा, शाखा प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, सुकमा, जिला सुकमा द्वारा बीमा राशि रुपये 1,00,00,000-00 (एक करोड़) मात्र का भुगतान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here