Home चर्चा में शराब कोचिये पर रतनपुर पुलिस का लगातार प्रहार, शराब कोचिये से 30...

शराब कोचिये पर रतनपुर पुलिस का लगातार प्रहार, शराब कोचिये से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त

1
0
रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
कुल कीमती 6000 रूपये को किया जप्त। 
शराब कोचिये पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा जेल। 
गिरफ्तार आरोपी –
1. अनिल कुमार नेताम  पिता समारू राम नेताम उम्र 32 वर्ष निवासी जाली थाना रतनपुर जिला बिलासपुर,
                                  श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में शराब कोचियों के विरूद्ध रेड कार्यवाही करने हेतु मुखबिर तैनात किया गया है, दिनाँक 15/02/2026 को मुखबीर से सुचना मिला कि ग्राम जाली का रहने वाला अनिल कुमार नेताम अपने घर  बाडी में भारी मात्रा में महुआ शराब रखा हुआ है व बिक्री कर रहा है, कि सुचना पर रेड कार्यवाही हेतु थाना रतनपुर से टीम रवाना हुई थी, ग्राम जाली  में पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर अनिल कुमार नेताम  घर के बाडी से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल कीमती 6000 रूपये को जप्त कर उक्त व्यक्ति के विरूद्ध आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
                 उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, प्र.आर. सैय्यद अकबर अली, प्रआर कौशल खूटे, आरक्षक शशीकांत कौशिक, महिला आरक्षक अंजला खलखो का विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here