बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
बस्तर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल बस्तर द्वारा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 11 वी शताब्दी प्राचीन शिव मंदिर में 3,501 दीप प्रज्वलन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने भाग लिया और पुण्य अर्जन किया।
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल बस्तर द्वारा शिवरात्रि के प्रात: ब्रम्हमूरत में दीप प्रज्वलन किया गया, और सायंकाल को पुनः सकल हिंदू समाज शिव भक्तों के साथ मिलकर बड़ी धूम धाम से दीपोत्सव का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में श्रद्धालुगणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और पुण्य अर्जन किया।
यह शिवालय बस्तर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्यारहवीं शताब्दी का एक सुप्रसिद्ध शिवालय है, जहां के शिवलिंग को स्वयंभू कहा जाता है। यह शिवालय केंद्रीय पुरातत्व विभाग के द्वारा संरक्षित है और यह मंदिर भानसागर जलाशय के किनारे स्थित है। इस शिवालय का निर्माण 11 वीं शताब्दी में तत्कालीन बस्तर के छिंदक नागवंशी राजाओं ने करवाया था।

लोक मान्यता है कि यहां नि:संतानों की मनोकामना भोलेनाथ अवश्य पूरी करते हैं, वहीं भक्त इच्छा पूरी होने पर यहां त्रिशूल व धातु से निर्मित नाग अर्पित करते हैं। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता इस मंदिर में प्रति वर्ष सावन एवं महाशिवरात्रि पर सेवा देते हैं।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग संयोजक सिकंदर कश्यप , प्रखंड अध्यक्ष विवेक शुक्ला, प्रखंड मंत्री शंकर नाग , सह संयोजक चूमन कश्यप, नगर मंत्री शिव कुमार नाग, उपाध्यक्ष मानसिंह कोर्राम, संयोजक नेहरू कश्यप, वार्ड पार्षद अंकित पारख, सह संयोजक आकाश नाग, धर्म प्रसार प्रमुख कार्तिक नाग, साप्ताहिक मिलन प्रमुख रवि कश्यप, गौ रक्षा प्रमुख शंकर नाग, वरिष्ठ सदस्य गंजू बघेल, राजा ठाकुर, प्रचार प्रसार प्रमुख पवन पटेल, विद्यार्थी प्रमुख कृष्णा कश्यप, अंशु नाग, संतोष बघेल सहित भारी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।









