Home चर्चा में कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ने महाशिवरात्रि पर किया सामूहिक महारुद्राभिषेक

कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ने महाशिवरात्रि पर किया सामूहिक महारुद्राभिषेक

4
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

= श्री शंकर देवालय में हुआ धार्मिक अनुष्ठान, विश्व कल्याण की मंगलकामना=
जगदलपुर।​महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर स्थानीय श्री शंकर देवालय में श्री शंकर सेवा संघ कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज जगदलपुर द्वारा भव्य महारुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। संध्याकाल में समाज के सभी भक्तजनों की उपस्थिति में पूर्ण विधि-विधान और श्रद्धा के साथ रूद्राभिषेक संपन्न हुआ।
​भक्तिमय वातावरण में देवालय में भगवान शिव का विशेष श्रृंगार भी किया गया। कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने सपरिवार सम्मिलित होकर सामूहिक रूप से वेदोक्त मंत्रोच्चार के बीच महादेव का अभिषेक किया और समाज, देश सहित विश्व के कल्याण की कामना की। ​कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज श्री शंकर सेवा संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर समाज के लोगों को एक सूत्र में पिरोने और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण हेतु यह आयोजन किया गया। अभिषेक के पश्चात महाआरती हुई और उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। ​इस अवसर पर कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ सदस्य, महिलाएं, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here