Home मनोरंजन दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान अस्पताल में भर्ती, सलमान खान पहुंचे हालचाल...

दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान अस्पताल में भर्ती, सलमान खान पहुंचे हालचाल जानने; फिल्म जगत में चिंता

0
0

प्रसिद्ध स्क्रीनप्ले लेखक और सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी सेहत को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है और अस्पताल में भर्ती होने के कारण के बारे में आधिकारिक रूप से कुछ नहीं बताया गया है। उनके बेटे और हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार सलमान खान को आज सुबह अस्पताल में देखा गया। सलमान खान को कड़ी सुरक्षा के बीच साधारण काली टी-शर्ट और टोपी पहने अस्पताल से बाहर निकलते हुए देखा गया। वह मीडिया से बातचीत किए बिना ही रवाना हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here