जांजगीर-चांपा संवाददाता – राजेंद्र प्रसाद जायसवाल
113 पाव देशी प्लेन शराब एवं 28.600 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद
अवैध शराब बिक्री के मामले में अलग अलग जगहों से 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार
आरोपियों के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में जिले में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है कि इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अकलतरा के मार्गदर्शन में ग्राम परसाही नाला में रेड कार्यवाही कर आरोपी रामलाल जायसवाल परसाही नाला थाना अकलतरा के कब्जे से 113 पाव देशी प्लेन शराब एवं प्लास्टिक झिल्ली में भरा कच्ची महुआ शराब 23.600 लीटर कुल जुमला कीमती 13760 रूपए को बरामद कर आरोपी इतवारी भार्गव निवासी अकलतरा के कब्जे से 05 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 1000/₹ बरामद किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक भास्कर शर्मा, उप निरी. बाबूलाल कोसरिया, प्र.आर. शरीफुद्दीन, आर. गौकरण राय, शंकर यादव का सराहनीय योगदान रहा।









