बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
जगदलपुर। नगर के चंद्रशेखर आजाद वार्ड में लालबाग के समीप स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। वार्डवासियों ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। राम धुन पर सभी दर्शक मुग्ध हो उठे।प्रसिद्ध रामायण वाचक श्रीराम शिरोमणि सिंह के नेतृत्य में अन्य साथियों ने इस रामधुनि कार्यक्रम में सहयोग दिया।










