Home चर्चा में लोन के नाम पर 5 महीने से चक्कर, युवक ने कलेक्टर से...

लोन के नाम पर 5 महीने से चक्कर, युवक ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार पूरा मामला इंडियन बैंक पेंड्रावन का बताया जा रहा है

35
0

सारंगढ़ संवाददाता अशोक मनहर

सरसीवा = जिले के एक युवक ने लोन नहीं मिलने से परेशान होकर कलेक्टर से शिकायत की है। युवक का आरोप है कि बैंक द्वारा लोन देने का आश्वासन देने के बाद उससे सभी दस्तावेज तैयार कराए गए और 50 से 60 हजार रुपये खर्च करा दिए गए, लेकिन अब बिना कारण बताए लोन देने से मना किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बलोदी निवासी महेन्द्र जाटवर ने बताया कि उन्होंने Indian Bank पेंड्रावन शाखा में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) योजना के तहत लोन के लिए आवेदन किया था। उनका आवेदन जिला उद्योग केंद्र (DIC) सारंगढ़–बिलाईगढ़ द्वारा बैंक को अग्रेषित भी किया गया था।

पीड़ित का कहना है कि बैंक अधिकारियों ने पहले लोन देने की बात कही और आवश्यक दस्तावेज जमा करने को कहा। बैंक के निर्देश पर उन्होंने सभी दस्तावेज तैयार कराए, जिसमें उनका लगभग 50 से 60 हजार रुपये खर्च हो गया। इसके बाद पिछले 5 महीनों से वे लगातार बैंक के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक लोन स्वीकृत नहीं किया गया है।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि बैंक द्वारा उन्हें स्पष्ट कारण भी नहीं बताया जा रहा है और लगातार टालमटोल किया जा रहा है, जिससे वे आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हैं।
इस मामले में महेन्द्र जाटवर ने कलेक्टर को लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और पीड़ित को राहत मिल पाती है या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here