Home कोंडागांव पेंड्रावन में दो दिवसीय राज्य स्तरीय मानस गान एवं आध्यात्मिक सम्मेलन संपन्न

पेंड्रावन में दो दिवसीय राज्य स्तरीय मानस गान एवं आध्यात्मिक सम्मेलन संपन्न

0
0

विनीत पिल्लई/विश्रामपुरी। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ग्राम पेंड्रावन में 15 फरवरी से 16 फरवरी 2026 तक दो दिवसीय राज्य स्तरीय मानस गान एवं आध्यात्मिक सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन में क्षेत्र सहित प्रदेश भर से आए श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

सम्मेलन के प्रथम दिवस विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। द्वितीय दिवस में कुल छह मानस मंडलियों ने श्रीराम कथा एवं भजनों की प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। संगीतमय चौपाइयों और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण राममय हो गया। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते और नृत्य करते नजर आए।

कार्यक्रम में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक नीलकंठ टेकाम, पूर्व सांसद लोकसभा क्षेत्र कांकेर लोकसभा क्षेत्र एवं तुलसी मानस प्रतिष्ठा के प्रदेश संरक्षक मोहन मंडावी, पूर्व विधायक एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सेवक राम नेताम, वरिष्ठ नेता किसन पांडे, तुलसी मानस प्रतिष्ठान के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश देशमुख, महासचिव राजेंद्र ठाकुर, कोषाध्यक्ष छगनलाल यादव, सेवानिवृत्त प्राचार्य शंभूनाथ चांदेकर एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनीता नेताम की गरिमामयी उपस्थिति रही।

विशेष आकर्षण के रूप में पूर्व सांसद मोहन मंडावी द्वारा रामायण का मंचन किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। आयोजन समिति के अनुसार यह सम्मेलन क्षेत्र में धार्मिक चेतना एवं सांस्कृतिक एकता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

दो दिवसीय इस आयोजन ने ग्राम पेंड्रावन को पूर्णतः भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया और क्षेत्रवासियों के लिए अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभूति का अवसर प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here