बिलासपुर संवाददाता – विमल सोनी
आरोपियो के कब्जे से 03 किलो 700 ग्राम मादक पदार्थ गांजा,02 मोबाइल व नगदी रकम1550 रुपए जप्त
जप्त मशरूका – 03 किलो 700 ग्राम गॉजा , 02 मोबाइल फोन, नगदी रकम 1559 रुपए कुल कीमती 79,050 रूपये
गिरफ्तार आरोपी –
1. श्रीमती प्रमिला वर्मा पति अदीप उर्फ टैंगना वर्मा उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम बिरकोना थाना कोनी जिला बिलासपुर
2. बलराम यादव पिता स्व देवचरण यादव उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम मटियारी थाना सीपत जिला बिलासपुर
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज पटेल , नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री गगन कुमार के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ गांजा का धंधा करने वालों के ऊपर अंकुश लगाने व उनके विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने के अनुक्रम में थाना कोनी पुलिस को दिनांक 18/02/26 को जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि श्रीमती प्रमिला वर्मा निवासी कपूरताल ग्राम बिरकोना अपने घर के सीढ़ी में बैठकर थैले में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखी हैं बिक्री करती हैं कि मुखबिर सूचना तस्दीक कार्यवाही करने NDPS एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए कोनी पुलिस रवाना होकर मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर घेराबंदी कर श्रीमती प्रमिला वर्मा पति अदीप उर्फ टैंगना वर्मा उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम बिरकोना थाना कोनी जिला बिलासपुर को पकड़ा गया जिसके पास से एक सफेद रंग की झिल्ली में छोटी -छोटी पन्नी में भरा हुआ , भूरे रंग के खुले पैकेट में व उसके कब्जे के पक्की छत के बीच वाले कमरे से 03 नग भूरे रंग का पैकेट के अंदर हरा भूरा तेज गंध युक्त मादक पदार्थ गांजा व नगदी रकम 1550 रुपए मिला जिसकी जांच करने पर मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया जिसको तौल करने पर कुल वजन 03 किलो 700 ग्राम होना मिला आरोपिया से बरामद गांजा व 02 नग मोबाइल, नगदी रकम 1550 रु को जप्त कर पुलिस कब्जा में लिया गया आरोपिया ने पूछताछ में बताया कि उक्त मादक पदार्थ गांजा को बलराम यादव निवासी ग्राम मटियारी बेचने के लिए लाकर दिया हैं आरोपिया के बताए अनुसार बलराम यादव पिता स्व देवचरण यादव उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम मटियारी थाना सीपत जिला बिलासपुर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपिया को 04 किलोग्राम गांजा 10 हजार रुपए में बेचना बताया उल्लेखनीय हैं कि आरोपिया श्रीमती प्रमिला वर्मा का पति अदीप उर्फ टैंगना वर्मा भी गांजा के प्रकरण में थाना मस्तूरी में पकड़ा गया हैं वर्तमान में जेल में निरुद्ध हैं दोनों आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य धारा 20(बी )NDPS एक्ट का अपराध घटित करना व धारा 112 BNSS संगठित रूप से अवैध रूप से लाभ अर्जित कर गांजा बेचना तस्करी करना पाए जाने पर विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड में पेश किया जाएगा।
कोनी पुलिस की जनअपील
सभी नागरिकों से निवेदन है कि —
अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।









