एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की शादी को लेकर इन दिनों चर्चा काफी तेज है. भले ही दोनों ने रिलेशनशिप कन्फर्म न किया हो, लेकिन शादी को लेकर कई तरह की बातें सामने आने लगी हैं. वहीं, अब इस बीच एक्टर का घर दुल्हन की तरह सज गया है.
बता दें कि विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) का जुबली हिल्स वाला घर रोशनी से जगमगा रहा है. सोशल मीडिया पर उनके घर के कुछ वीडियो सामने आया है. खबर है कि ये दोनों 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. दोनों की शादी उदयपुर में होने वाली हैं. ये शादी उदयपुर के एक भव्य पैलेस में निजी समारोह आयोजित करने की खबर है. हालांकि, इस बारे में न तो विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) ने और न ही रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) या फिर उनके परिवार वालों ने भी कोई बयान जारी नहीं किया है.
हाल ही में विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की शादी का इन्विटेशन कार्ड भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा था. इस इन्विटेशन कार्ड बॉक्स में कुछ गिफ्ट आइटम भी नजर आ रहे थे. इस निमंत्रण पत्र में बताया गया है कि दोनों की सादी 26 फरवरी को हो रही है और इसके बाद 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन होगा.









