Home चर्चा में शांति हवन एवं श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसमूह

शांति हवन एवं श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसमूह

2
0

जांजगीर-चांपा संवाददाता राजेंद्र जयसवाल

स्व. श्रीमती कुसुम सिन्हा की पुण्य स्मृति में आयोजित हुआ गरिमामय कार्यक्रम

जिला बिलासपुर , 19 फरवरी 2026।
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती कुसुम सिन्हा (10 जुलाई 1942 – 15 फरवरी 2026) की पुण्य स्मृति में दिनांक 18 फरवरी 2026 को सायं 5:00 बजे से 6:30 बजे तक उनके शासकीय आवास, उच्च न्यायालय आवासीय परिसर बोदरी, बिलासपुर में शांति हवन एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शांति हवन से हुई। इसके पश्चात भजन संध्या आयोजित की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक सभा में उपस्थित सभी जनों ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वर्गीय श्रीमती कुसुम सिन्हा के सादगीपूर्ण जीवन
इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वर्गीय श्रीमती कुसुम सिन्हा के सादगीपूर्ण जीवन, उच्च पारिवारिक संस्कारों एवं सेवा भाव को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि उनके स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद ने सदैव कर्तव्यनिष्ठा, सत्यनिष्ठा एवं समाजसेवा की प्रेरणा दी। उनके व्यक्तित्व की गरिमा एवं मातृत्व की छाया को सभी ने भावपूर्ण शब्दों में याद किया।
इस कार्यक्रम में गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में श्री विष्णुदेव साय (मुख्यमंत्री), तोखन साहू (केंद्रीय राज्य मंत्री), गजेंद्र यादव (विधि मंत्री), रमेश बैस (पूर्व राज्यपाल), सुशांत शुक्ला सहित उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीशगण, महाधिवक्ता, पुलिस महानिदेशक, उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्तागण, प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी, रजिस्ट्रार जनरल, रजिस्ट्री के अधिकारीगण, छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के न्यायिक अधिकारी, जिला न्यायपालिका के न्यायिक अधिकारी, अधिवक्तागण, उच्च न्यायालय के कर्मचारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम श्रद्धा, संवेदना एवं गरिमा के वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित जनों ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here