कोरबा। हाल ही में कोरबा शहर में छात्रों के मानसिक तनाव और परीक्षा दबाव से जुड़ी चिंताजनक घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए फिजिक्स वल्लाह विद्यापीठ पाठशाला, कोरबा ने छात्रों के भावनात्मक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। संस्थान ने “PW प्रेरणा – Your Guide to Emotional Wellness” नाम से विशेष हेल्पलाइन सेवा प्रारंभ की है, जिसका उद्देश्य परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को तनावमुक्त और मानसिक रूप से मजबूत बनाना है।
संस्थान द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, परीक्षा की तैयारी के दौरान छात्रों में घबराहट, चिंता, आत्म-संदेह, उदासी, ओवरथिंकिंग और एग्जाम फियर जैसी समस्याएं सामान्य रूप से देखी जाती हैं। इन्हीं चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए यह पहल शुरू की गई है, ताकि कोई भी विद्यार्थी अकेला महसूस न करे।
हेल्पलाइन विवरण
•हेल्पलाइन नंबर: 099905 00122 / 7880189142
•समय: सोमवार से शनिवार, सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक
•सेवा: PW प्रेरणा काउंसलर द्वारा मार्गदर्शन व भावनात्मक सहयोग
संस्थान प्रबंधन ने बताया कि यह सेवा विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए है जो परीक्षा की तैयारी के दौरान मानसिक दबाव महसूस कर रहे हैं। प्रशिक्षित PW प्रेरणा काउंसलर छात्रों से बात करके उन्हें तनाव प्रबंधन के स्वस्थ तरीके समझाएंगे और सकारात्मक दिशा में मार्गदर्शन देंगे।
फिजिक्स वल्लाह विद्यापीठ पाठशाला, कोरबा के प्रतिनिधि ने कहा कि—
“हमारा उद्देश्य केवल पढ़ाई में सफलता दिलाना नहीं, बल्कि हर विद्यार्थी को मानसिक रूप से मजबूत बनाना भी है। मौजूदा परिस्थितियों में यह हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है कि हम बच्चों के साथ खड़े रहें।”
संस्थान ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील की है कि यदि वे या उनके बच्चे किसी भी प्रकार के परीक्षा तनाव से गुजर रहे हों, तो बिना झिझक इस हेल्पलाइन का उपयोग करें। या फिर PW कोरबा सेंटर मैं आकर विशेष मार्गदर्शन प्राप्त करे
पता: द्वितीय तल, शांति हीरो शो-रूम, कोसाबाड़ी चौक, कोरबा (छ.ग.) – 495677
फिजिक्स वल्लाह विद्यापीठ पाठशाला, कोरबा
“Stress na lo, bas PW ko phone karo!”









