Home मुख्य ख़बरें जबलपुर के सिहोरा में आजाद चौक क्षेत्र में विवाद के बाद तनाव,...

जबलपुर के सिहोरा में आजाद चौक क्षेत्र में विवाद के बाद तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

37
0

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा तहसील वार्ड क्रमांक 5 आजाद चौक क्षेत्र में गुरुवार की रात दुर्गा मंदिर परिसर में तोड़फोड़ की खबर से तनाव की स्थिति हो गई। आरोप प्रत्यारोप के बीच विवाद के पथराव किया गया। विवाद की सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय से अधिकारियों के साथ पुलिस बल को रवाना किया गया। घटना की सूचना मिलते ही सिहोरा थाना पुलिस सहित आसपास के थानों का अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। घटना के बाद से आजाद चौक क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here