Home चर्चा में चांपा में शिव महापुराण कथा नौ दिवसीय ‘मंगलमय प्रसंग’ का भव्य आयोजन...

चांपा में शिव महापुराण कथा नौ दिवसीय ‘मंगलमय प्रसंग’ का भव्य आयोजन 21 फरवरी से

5
0
जांजगीर-चांपा संवाददाता राजेंद्र जयसवाल
 जिला जांजगीर-चांपा । शहर के गुरुनानक रेसिडेंसी स्थित निर्मलकर परिवार के निवास स्थान पर 21 फरवरी 2026 से 1 मार्च 2026 तक नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन ‘मंगलमय प्रसंग’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। फाल्गुन शुक्ल पक्ष के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिदिन शिव महापुराण कथा, विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजन संपन्न होंगे। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से प्रभु कृपा तक निर्धारित किया गया है।
आयोजनकर्ता श्री उद्योराम निर्मलकर, श्रीमती कमलादेवी निर्मलकर एवं डॉ. विजय निर्मलकर ने बताया कि कथा का वाचन आचार्य श्री विजयानंद पाठक शास्त्री जी द्वारा अपनी मधुर वाणी में किया जाएगा। वे भगवान शिव की भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की त्रिवेणी प्रवाहित करते हुए श्रद्धालुओं को श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का अमृतपान कराएंगे।
 कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार
21 फरवरी, शनिवार (फाल्गुन शुक्ल पक्ष चतुर्थी) को कलश यात्रा, वेदी पूजन एवं शिव पुराण महात्म्य के साथ आयोजन का शुभारंभ होगा।
22 फरवरी को शिव पुराण कथा, सूत संवाद एवं व्यास चरित्र का वर्णन किया जाएगा।
23 फरवरी को नारद मोह, दक्ष यज्ञ एवं सती प्रसंग की कथा होगी।
24 फरवरी को शिव-पार्वती विवाह एवं महोत्सव कथा का आयोजन होगा।
25 फरवरी को श्री कार्तिकेय जन्म एवं श्री गणेश जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
26 फरवरी को श्री गणेश विवाह, सात्विक ग्राम महात्म्य एवं तुलसी विवाह का आयोजन किया जाएगा।
27 फरवरी को पतिव्रता धर्म महात्म्य, गृहस्थ आश्रम महिमा एवं 12 ज्योतिर्लिंग कथा का वाचन होगा।
28 फरवरी को कथा विश्राम, चतुर्थी पूजन एवं 108 बेलपत्र अर्पण किया जाएगा।
कार्यक्रम का समापन 1 मार्च 2026, रविवार (फाल्गुन शुक्ल पक्ष त्रयोदशी) को हवन पूर्णाहुति, सहस्त्रधारा, कपिलातर्पण, भंडारा एवं महाप्रसाद वितरण के साथ होगा।
 *आयोजन निर्मलकर परिवार ने चांपा नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित करें। धार्मिक वातावरण में आयोजित यह नौ दिवसीय ‘मंगलमय प्रसंग’ श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र बनेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here