Home चर्चा में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने करोड़ों रुपए के निर्माण कार्यों का किया...

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने करोड़ों रुपए के निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन।

21
0

लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।
लखनपुर।।
सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम केवरा धन उपार्जन केंद्र में निर्माण कार्यों की भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के पर्यटन संस्कृति धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल शामिल हुए। जहां पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने जमगला, लहपटरा केवरा, निम्हा, पुहपुटरा, उपार्जन केंद्रों में लगभग एक करोड़ 40 लाख रुपए के क्वार्हड प्लेटफार्म और बाउंड्री वॉल निर्माण कार्यों का विधिवत भूमि पूजन किया है। पुहपुटरा धान उपार्जन केंद्र में कहवर्ड प्लेट फॉर्म निर्माण 10 लाख , निम्हा धान उपार्जन केंद्र में बाउंड्री वॉल निर्माण कर29.96 लाख, केवरा धन उपार्जन केंद्र में बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य 29.96लाख, लहपटरा धान उपार्जन केंद्र में कहवर्ड प्लेट फॉर्म व बाउंड्री निर्माण कार्य 34.96 लाख, जमगला धान उपार्जन केंद्र में कहवर्ड प्लेटफॉर्म बाउंड्री वॉल 34.96 लाख रुपए के निर्माण कार्यों होना है। भूमि पूजन के दौरान मंत्री प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू ,ओबीसी पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष राजेंद्र जयसवाल, जनपद उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े, सचिन अग्रवाल,मंडल महामंत्री महेश्वर राजवाड़े, राजेंद्र गुप्ता,यतेंद्र पांडे, समिति अध्यक्ष बुधन सिंह,चेतन राजवाड़े, घरभरण राजवाड़े, सुदर्शन मानिकपुरी, प्रबंधक चंद्र प्रताप,समीम मोहमद, नासिर खान आरिफ खान, जगदीश राजवाड़े, लालजीत पैकरा, नागेंद्र प्रताप सिंह, विजय सिंह, राजेंद्र भुइया,सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here