Home अंबिकापुर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा जनरल परेड की ली गई सलामी

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा जनरल परेड की ली गई सलामी

8
0

लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।
अंबिकापुर।।

जनरल परेड के दौरान बेहतर टर्नआऊट वाले अधिकारियो कर्मचारियों कों ईनाम देकर किया गया प्रोत्साहित।
शस्त्रागर, स्टोर शाखा एवं पुलिस बैंक का निरीक्षण कर शस्त्रों के बेहतर रखरखाव, वाहनों के मेंटेनस एवं रिकॉर्ड अधतन रखने दिए गए दिशा निर्देश।


वाहन शाखा का निरीक्षण कर शासकीय वाहनों के रखरखाव एवं ड्राइवर डायरी अधतन रखने दिए गये निर्देश।
रक्षित केंद्र अम्बिकापुर में आज दिनांक 20/02/26 को आयोजित जनरल परेड की सलामी डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा ली गई, परेड के निरीक्षण दौरान डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों के टर्न आउट का निरीक्षण कर बेहतर वेशभूषा धारण करने वाले पुलिस अधिकारियो कर्मचारियों को ईनाम देकर प्रोत्साहित किया गया, जनरल परेड के दौरान पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों की टोली बनाकर परेड कराया गया। परेड के मधुर धुन के लिए सुसज्जित पुलिस बैंड टीम का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
जनरल परेड के निरीक्षण पश्चात वरिष्ठ डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा वाहन शाखा का निरीक्षण करते हुए सभी शासकीय वाहनों की बारीकी से जांच कर वाहनों के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के दिशा निर्देश दिए गए, तत्पश्चात पुलिस लाईन के शस्त्रागार व स्टोर शाखा का निरीक्षण कर आर्म्स एम्युनेशन के रख-रखाव एवं रिकार्ड का बेहतर तरीके से संधारण करने के निर्देश दिए। अधिकारी व जवानों की सुविधा के लिए खोले गए पुलिस कल्याण कैन्टीन एवं पुलिस बैंक का लाभ लेने अधिकारी/कर्मचारियों कों प्रोत्साहित किया।

जनरल परेड के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों, नगर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल बंसल (भा.पु.से.), रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत सहित थाना/चौकी एवं कार्यालय से कुल 146 पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थिति रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here