अर्जुन झा/बकावंड। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित दसवीं एवं 12वीं की परीक्षाओं का आज 20 फरवरी को आगाज हुआ। कक्षा दसवीं व 12वीं परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिला स्तर पर विभिन्न उड़न दस्ता दलों का गठन किया गया है।

उड़नदस्ता दल के प्रभारी सहायक कलेक्टर विपिन दुबे (आईएएस) के नेतृत्व में आज 12वीं की भौतिक शस्त्र विषय की परीक्षा हुई। विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव के नेतृत्व वाले उड़न दस्ता दल ने आज विकासखंड बकावंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढोढरेपाल, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरगीपाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या बकावंड के परीक्षा केंद्रों में दबिश दी। उड़नदस्ता दल में विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव, संतोषी गायकवाड, निशा साहू शामिल रहे। उड़न दस्ता दल प्रभारी श्री यादव ने तीनों केंद्रों में परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संचालन की जानकारी दी। तीनों केंद्र अध्यक्षों को समस्त पंजियों के निर्धारण की समझाइश भी दी गई। परीक्षा केंद्र में साफ सफाई एवं केंद्र के चारदीवारी परिसर में भी सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।









