Home कोरबा बीजेएस, एमजेएम हॉस्पिटल एवं शैल्बी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में 21 फरवरी...

बीजेएस, एमजेएम हॉस्पिटल एवं शैल्बी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में 21 फरवरी को कोरबा में निःशुल्क ऑर्थोपेडिक परामर्श शिविर

2
0
कोरबा।
सामाजिक सरोकार के तहत भारतीय जैन संगठन (BJS) कोरबा, एमजेएम हॉस्पिटल कोरबा एवं शैल्बी हॉस्पिटल अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में 21 फरवरी 2026, शनिवार को निःशुल्क ऑर्थोपेडिक परामर्श एवं निदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर कन्हैयालाल जी गंगवाल की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आमजन को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं सुलभ कराना है।
शिविर का आयोजन प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक एमजेएम हॉस्पिटल, नया बस स्टैंड, विशाल मेगा मार्ट के सामने, टी.पी. नगर, कोरबा में किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार शिविर में शैल्बी हॉस्पिटल अहमदाबाद के अनुभवी ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे तथा हड्डी एवं जोड़ संबंधी समस्याओं का परामर्श एवं प्राथमिक जांच की जाएगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. धीरन मांकड़ एवं ऑर्थोपेडिक मेडिकल ऑफिसर डॉ. परेश गमारा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। घुटने, कूल्हे, रीढ़ की हड्डी, फ्रैक्चर, गठिया, जोड़ों के दर्द और अन्य हड्डी संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीज शिविर में विशेषज्ञ सलाह प्राप्त कर सकेंगे।
आयोजकों ने आमजन से अपील की है कि वे अग्रिम पंजीयन कराकर अपना स्थान सुनिश्चित करें तथा पूर्व में कराए गए परीक्षणों की मेडिकल रिपोर्ट साथ लेकर आएं, ताकि विशेषज्ञों द्वारा सटीक परामर्श दिया जा सके।
पंजीयन एवं संपर्क हेतु:
डॉ. पियूष जैन – 9479118941
पारस जैन – 9329872807
गौतम जैन – 7999878155
श्रीपाल जैन – 7000487385
नरेश जैन – 9425540167
नितेश जैन – 9755142500
महावीर जैन – 9827103069
संतोष जैन – 9424144888
भारतीय जैन संगठन एवं सहयोगी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने कोरबा एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here