Home कोरबा दीक्षा महिला समिति द्वारा ग्राम बगदरा के चैतुरगढ़ मंदिर में कुर्सी, कारपेट...

दीक्षा महिला समिति द्वारा ग्राम बगदरा के चैतुरगढ़ मंदिर में कुर्सी, कारपेट भेंट कर मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का किया गया आयोजन

8
0

हेमचंद सोनी/दीपका –

दीक्षा महिला समिति, दीपका क्षेत्र ने दिनांक 20/02/2026 को ग्राम बगदरा के चैतुरगढ़ मंदिर में समाज सेवा का एक सराहनीय कार्य किया। समिति की अध्यक्षा श्रीमती रंभा मिश्रा और अन्य सदस्यों ने श्रद्धालुओं के लिए 25 कुर्सियां और कारपेट भेंट किए, साथ ही 50 गमछों का वितरण भी किया।

मंदिर परिसर में आयोजित इस भंडारे में दर्शनार्थियों को समिति की सदस्याओं द्वारा भोजन कराया गया और उन्हें गमछा भेंट किया गया। इस प्रकार यह आयोजन श्रद्धालुओं और समाज के लोगों के लिए आनंद और सहूलियत का अवसर बन गया।

श्रीमती रंभा मिश्रा ने इस कल्याणकारी प्रयास को आगे बढ़ाने और भविष्य में और भी सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर समिति की अन्य सदस्याएं भी उपस्थित रही और उन्होंने इस सामाजिक कार्य को सफल बनाने में योगदान दिया।

यह पहल श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर की अध्यक्षा शशि दुहन भाभी जी और उपाध्यक्षा भाभी जी द्वारा किए जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यों से प्रेरित होकर की गई, जो समाज सेवा और मानवता की मिसाल प्रस्तुत करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here